मध्य प्रदेश: मंत्रालय में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना(PM) संबंधी बैठक

मध्य प्रदेश:- मंत्रालय में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना संबंधी बैठक ली। केन्द्र सरकार की ओर से आगामी नवम्बर माह तक प्रदेश के सभी सार्वजनिक वितरण प्रणाली हितग्राहियों को नि:शुल्क राशन दिया जाएगा। इसके साथ ही प्रदेश सरकार 01 रुपये किलो उचित मूल्य राशन भी प्रदान करेगी। हितग्राही परिवार के प्रत्येक सदस्य को 05 किलो नि:शुल्क राशन तथा 05 किलो राशन 01 रूपए किलो के मूल्य पर मिलेगा। यह राशन हितग्राहियों को 10 किलो के थैले में दिया जायेगा। योजना के  माध्यम से प्रदेश के 04 करोड़ 81 लाख हितग्राही लाभान्वित होंगे।

मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना के अंतर्गत प्रतिमाह प्रति व्यक्ति 05 किलो खाद्यान्न गेहूँ/चावल 01 रूपए किलो में प्रदान किए जाते हैं। साथ ही 01 किलो नमक तथा 01 किलो उचित मूल्य पर शक्कर भी दिये जाते हैं। प्रदेश में कुल 25 हजार 423 उचित मूल्य दुकानें हैं, 01 करोड़ 13 लाख पात्र परिवार हैं। खाद्यान्न का मासिक आवंटन 02 लाख 62 हजार मीट्रिक टन, शक्कर का मासिक आवंटन 1450 मी.टन तथा नमक का मासिक आवंटन 11 हजार 326 मी.टन है।
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत शीघ्र ही प्रदेश की हर उचित मूल्य दुकान पर अन्न महोत्सव का आयोजन किया जायेगा। इस दिन हितग्राहियों को समारोहपूर्वक थैले में रखकर नि:शुल्क खाद्यान्न का वितरण किया जायेगा।
रिपोर्ट सौरभ सिंह,स्टेट हेड

संपादक के बारे में

Scroll to Top