फतेहपुर:- जिले की अयाह शाह विधानसभा क्षेत्र के ललौली थाना क्षेत्र की मूसेपुर गाँव निवासी पीड़ित महिला अपने परिवारीजनों के साथ सुजनापुर स्तिथ गुलाबी गैंग लोकतान्त्रिक कार्यालय पहुँच कर अध्यक्ष हेमलता पटेल से मिली व अपनी समस्या बता कर सहयोग की अपील की,
अध्यक्ष हेमलता पटेल ने तत्काल मामले को संज्ञान में लिया जो ससुरालीजनों द्वारा उत्पीड़न का मामला था, पीड़ित महिला अपने मायके मूसेपुर में कई महीने से अपनी 2 साल की बच्ची को लिए रह रही थी, ससुरालजन जो क्षेत्र के ही करसवा गाँव निवासी हैं महिला को घर में नहीं रख रहे थे, मामले को अध्यक्ष हेमलता पटेल के संज्ञान में आते ही उन्होंने तत्काल ससुरालीजनों से बात की व अपने स्तर से समझाया व चेताया एवं अन्यथा की स्तिथि में कानूनी प्रक्रिया की बात कही,
ससुरालीजनों को तुरंत बात समझ आ गई और गलती मानते हुए अब दोबारा ऐसा नहीं होगा और अपनी बहू को आज ही लिवा ले जायेगे ऐसा कह कर विश्वास दिलाया, और तब जाकर पीड़ित महिला की समस्या हल हो सकी, महिला व उसके परिजनों ने अध्यक्ष हेमलता पटेल का आभार ब्यक्त किया, अध्यक्ष हेमलता पटेल ने कहा की हम व हमारा गुलाबी गैंग लोकतान्त्रिक संगठन निरंतर समाज की सेवा हेतु तत्पर है।