मानवता को किया शर्मसार, बिधवा महिला को मकान मालिक ने पेड़ से बांध कर पीटा
रिपोर्ट- विवेक कुमार यादव/हमीरपुर
हमीरपुर जिले में एक मकान मालिक द्वारा महिलाओं को पेड से बांधकर बर्बरता करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने घटनास्थल पर पंहुचकर विधवा महिला को आजाद करवाकर कार्यवाही शुरु कर दी है।
मुख्यालय के जेल तालाब क्षेत्र में भागीरथी नाम का दबंग मकान मालिक ने मकान खाली करवाने को लेकर विधवा महिला शोभा 40 वर्ष पुत्री रामसजीवन को पेड़ से बांधकर बर्बरता की। महिला के सामान को घर से बाहर फेंक दिया। घटना का पता चलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और पेड़ में बंधी महिला को आजाद किया।
मकान मालिक के इस कृत्य को अडोस पड़ोस के लोगों ने देखा लेकिन किसी ने भी इसका विरोध नहीं किया। वही महिला 2 वर्षों से भागीरथ के मकान में रह रही थी। मकान मालिक पन्द्रह दिनों से मकान खाली करने की धमकी दे रहा था वही महिला ने पॉंच दिन की मोहलत मांगी थी उसके बाद भी मकान मालिक ने महिला के साथ पेड़ में बांध कर बुरी तरह पिटवाया। वही सदर कोतवाल विक्रमजीत सिंह का कहना है कि अभी तहरीर प्राप्त नही हुई है प्राप्त होने पर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है।

