मिशन शक्ति के तहत महिलाओं के लिए थाने में खुला महिला हेल्प डेस्क।
थाने में जा सकेंगी महिलाएं बेझिझक, स्वतंत्रता से रखेंगी अपनी बात।
थाने में शिकायत करने के लिए घबराते हुए जाने वाली महिलाएं आप बेझिझक अधिकारियों तक अपनी समस्या पहुंचा सकेंगी। जनपद फतेहपुर के थाना चांदपुर में शुक्रवार को शासन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वालंबन के लिए चल रहे विशेष अभियान मिशन शक्ति के तहत थाना परिसर में महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन पूर्व ब्लाक प्रमुख सुशीला देवी के नेतृत्व में किया गया। महिला हेल्पडेस्क हो जाने से महिलाओं को अपनी बात स्वतंत्र रूप से रखने में सहायता प्रदान होगी।
आपको बता दें महिला हेल्प डेस्क को काफी हाईटेक बनाया गया है। महिलाओं के साथ चाहे साइबर अपराध हो या अन्य प्रकार के अपराध सभी का निवारण तत्काल रुप से इस महिला हेल्प डेस्क के द्वारा किया जाएगा।हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला हेल्प डेस्क से महिलाओं को काफी ज्यादा राहत मिलेगी। एक शांत और सुरक्षित माहौल में महिलाएं अपनी बात को पुलिस अधिकारियों के सामने रख सकती हैं। जिससे तत्काल उनकी शिकायतों का निवारण होगा ताकि वो अपने आपको असहाय या असुरक्षित महसूस न करें।’मिशन शक्ति’ के तहत बनाई गई महिला हेल्प डेस्क को लेकर महिलाएं काफी ज्यादा खुश नजर आ रही हैं।जब महिलाओं से खास बातचीत की गई और जानने की कोशिश की गई की आखिरकार महिलाएं ‘मिशन शक्ति’ को किस नजरिए से देखती हैं।, क्या अब उन्हें लगता है कि वह सरकार महिला सुरक्षा को लेकर जो कदम उठा रही है उससे महिलायें सुरक्षित महसूस करेंगी? जिस पर कई महिलाओं ने खुशी जताई तो कई महिलाओं का कहना था कि वक्त के साथ ही डेस्क की उपयोगिता और महत्व का पता लगेगा।
थाना अध्यक्ष दीनदयाल सिंह ने बताया कि पूरे नवरात्र तक मिशन शक्ति अभियान चलाया जाना है।मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को स्वावलंबी बनाना, उनमें सुरक्षित परिवेश की अनुभूति कराना, जन जागरूकता पैदा करना, आत्मविश्वास की कला हेतु प्रशिक्षित करना एवं दुराचारीयों की पहचान कराना आदि है।उसी के तहत थाने में महिला हेल्पडेस्क की स्थापना की गई है भविष्य में यह योजना महिलाओं के लिए मददगार साबित होगी। इस मौके पर थानाध्यक्ष दीन दयाल सिंह, सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह, राजीव त्रिपाठी, मुंशी अभय प्रताप सिंह, और थाने की महिला पुलिस भी मौजूद रहीं।

