मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मरीजों की सहायता हेतु 24×7 हेल्प डेस्क की शुरुआत,

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मरीजों की सहायता हेतु 24×7 हेल्प डेस्क की शुरुआत, किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए टोल फ्री नम्बर 6263451884 रहेगा एक्टिव
कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने स्वयं कॉल कर सुविधा की जांच की, संवेदनशीलता के साथ समस्याओं का निराकरण करने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
अम्बिकापुर 22 मई 2024/ कलेक्टर श्री विलास भोसकर की पहल पर चिकित्सा महाविद्यालय सम्बद्ध चिकित्सालय में अब मरीजों को 24×7 हेल्पडेस्क एवं टोलफ्री हेल्पलाइन की सुविधा मिलेगी। मरीजों को सुलभ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु बुधवार को हेल्पडेस्क एवं टोलफ्री नंबर की अतिरिक्त सुविधा प्रारंभ की गई है। कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने स्वयं हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया एवं टोल फ्री नम्बर पर कॉल कर सुविधा की जांच की। इस दौरान उन्होंने हेल्प डेस्क में रजिस्टर की जांच कर मरीजों की एंट्री, अब तक प्राप्त शिकायत की जानकारी ली, उन्होंने कहा कि मरीजों से जुड़ी हर समस्या का संवेदनशीलता से समाधान करने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि शिकायतों का संज्ञान लेकर आवश्यक कार्यवाही करना ही इसका उद्देश्य है।  
ये होगी सुविधा-
चिकित्सालय परिसर में आपातकालीन अनुभाग के पास है 
अंकुर सिंह राणा 
स्टेट हेड छत्तीसगढ़ 

संपादक के बारे में

Scroll to Top