फतेहपुर:- जानकारी के अनुसार जनपद के किशनपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत गढ़ा सिंगौली मोरंग खदान से अकूत खनिज संपदा बड़ी संख्या में बूम मशीनों द्वारा लगातार निकाली जा रही है। ट्रक लगातार ओवरलोडिंग से बाज नहीं आ रहे हैं। लोकनिर्माण विभाग द्वारा ऐसी सड़कों का निर्माण फतेहपुर जनपद में नहीं कराया जाता जहां से मनमानी ओवरलोडिंग की गाड़ियां दिन रात निकाली जा सकें।
चारों तरफ सड़कों पर भारी गड्ढे उड़ती गिट्टियां, लड़ते बोल्डर नज़र आ रहे हैं।आए दिन सड़क दुघर्टनाए हो रही हैं। जिम्मेदारी आज जिम्मेदारों की शून्य दिख रही है। जहां एक तरफ योगी जी ब्यवस्था को सुदृढ़ करने में लगे हैं वहीं अंजान आफीसर्स अपनी नौकरी चलाने में लगे हैं। वेतन से पेट नहीं भरता तो भ्रष्टाचार की शरण लेकर मनमानी कमाई का जरिया अपनाया जा रहा है।
अगर यही हाल रहा तो देश आगे जाने में कैसे सक्षम होगा।

तुम भी खाओ, हम भी खाएं,
न तुम हमारी गाओ ,न हम तुम्हारी गाएं।।
पत्रकारों द्वारा लगातार खबरें सड़क सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निकाली जाती है ,लेकिन जिम्मेदार खबर से हमेशा बेखबर ही नज़र आते हैं। देखना ये है कि आखिर फतेहपुर में कब तक कमाऊ खेल चलेगा ।
रिपोर्ट वी के द्विवेदी, ब्यूरो चीफ