युवक ने अज्ञात कारणों से लगाई आग, हालत नाजुक।

युवक ने अज्ञात कारणों से लगाई आग, हालत नाजुक।

अमौली/फतेहपुर।

थाना चांदपुर क्षेत्र के रामपुर कुर्मी गांव में एक युवक ने अज्ञात कारणों से आग लगा ली। जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमौली भेजा।
जानकारी के मुताबिक रामपुर कुर्मी गांव के रहने वाले चांद राज (17) पुत्र स्वर्गीय साबिद अली ने शनिवार को अज्ञात कारणों से गांव के किनारे जाकर एक ट्यूबवेल के करीब खेतों में अपने आप को आग के हवाले कर दिया। जानकारी मिलते ही खेतों में भीड़ जुटने लगी। मामले की जानकारी जब परिजनों को हुई तो परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। वही सूचना पाकर स्थानी पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमौली भेज दिया गया। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि चांद राज नशे का आदी है और जब उसने अपने आप को आगे के हवाले किया है इससे पहले गांव में नशे की हालत में देखा गया है। चांद राज चार भाइयों के बीच में दूसरे स्थान पर व एक बहन है। भाई चांद बाबू, चांद राज,कल्लू व सोनू,बहन चांदनी का रो रो कर बुरा हाल है। वही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमौली के चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए पीड़ित को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। मामले की तहकीकात कर रहे थाना अध्यक्ष दीनदयाल सिंह ने बताया कि रामपुर कुर्मी गांव के एक युवक ने नशे की हालत में अपने आप को आग के हवाले कर लिया था। मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की जा रही है, वहीं युवक को चिकित्सीय उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है जिससे होश आने के बाद पूछताछ की जाएगी।

संपादक के बारे में

Scroll to Top