युवाओं ने खून से पत्र लिख प्रधानमंत्री से बुंदेलखंड अलग राज्य की मांग की- बी.आर.एस.
फतेहपुर- आज देश के गौरवशाली प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन को जनपद के युवाओं ने अपने खून से पत्र लिख जन्मदिन की बधाई एवं बुंदेलखंड अलग राज्य की मांग कर मनाया। कार्यक्रम जनपद के पीरनपुर स्थित मोटे महादेव मन्दिर प्रांगण में आचार्य विमलाकांत त्रिपाठी के आशीर्वाद में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के जिलाध्यक्ष अंशू सिंह परमार ने किया, जहाँ मुख्य अतिथि बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष इं प्रवीण पाण्डेय ने युवाओं का हौसला बढ़ाया। उपस्थिति सभी युवाओं ने अपना खून निकलवा कर प्रधानमंत्री मोदी जी को खून से पत्र लिख बुंदेलखंड अलग राज्य की मांग की, खून निकालने का काम अफसर एवं अनवर सिद्दीकी नेशनल पैथोलॉजी की टीम ने किया। पूरे जनपद से आये खून से लिखे गए सभी पत्रों को इकट्ठा कर एकसाथ प्रधानमंत्री को स्पीड पोस्ट किया जाएगा। जनपद फतेहपुर में यह कार्यक्रम अनवरत जारी रहेगा। बुंदेलखंड के चित्रकूट धाम मंडल एवं झांसी मंडल के सभी जनपदों में यह कार्यक्रम विगत कई वर्षों से चला आ रहा है। बुंदेलखंड अलग राज्य की मांग को लेकर आल्हा चौक महोबा में अनशन कर रहे प्रख्यात समाजसेवी तारा पाटेकर के संरक्षण में कार्यक्रम हुआ।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष इं प्रवीण पाण्डेय, जिलाध्यक्ष अंशु सिंह परमार, सदर विधानसभा अध्यक्ष श्रेष्ठ रस्तोगी, जिला उपाध्यक्ष करन सिंह, जिला महामंत्री सिद्धार्थ सिंह, सदर उपाध्यक्ष प्रशांत रस्तोगी, शिवम सोनी, अमित सोनी, अमित साहू, दिलीप गुप्ता राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रसून तिवारी, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी देवब्रत त्रिपाठी, नेशनल पैथोलॉजी अनवर सिद्दीकी, आसिफ, आचार्य विमलाकांत त्रिपाठी, पुजारी दिनेशानंद जी महाराज आदि अलग राज्य की मांग कर रहे प्रबुध्द उपस्थित रहे।

