यूरिया खाद से परेशान किसानों की समस्या को लेकर समाजवादी पार्टी ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन।

यूरिया खाद से परेशान किसानों की समस्या को लेकर समाजवादी पार्टी ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन।

रिपोर्ट- ज्योति सिंह/बांदा

बांदा जनपद के बबेरू तहसील पर समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक के नेतृत्व में लगभग आधा सैकड़ा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने यूरिया खाद की किल्लत से परेशान होकर सरकार के खिलाफ तहसील परिसर में जमकर प्रदर्शन कर नारेबाजी किया। उप जिलाधिकारी (सौरभ शुक्ला) बबेरू के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा गया।
जानकारी के अनुसार बबेरू तहसील पर समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक विशंभर सिंह यादव के नेतृत्व में लगभग आधा सैकड़ा से ऊपर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी यूरिया खाद की किल्लत  से परेशान किसानों की समस्या को लेकर तहसील परिसर में प्रदर्शन कर नारेबाजी किया। वही तहसील परिसर में पूर्व विधायक विशंभर सिंह यादव ने एक नुक्कड़ सभा भी किया। उसके बाद किसान बेरोजगार यूरिया खाद की समस्या को लेकर उपजिलाधिकारी सौरभ शुक्ला के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा।

संपादक के बारे में

Scroll to Top