राष्ट्रीय खाद आपूर्ति विभाग मजदूर संघ शाहनगर ब्लॉक कार्यालय का जिला अध्यक्ष ने फीता काटकर किया शुभारंभ
आदिवासियों के साथ अन्याय अत्याचार बर्दाश्त नहीं – केपी सिंह
पन्ना – कटनी रोड पर स्थित शाहनगर में 15 अक्टूबर दिन गुरुवार को राष्ट्रीय खाद आपूर्ति विभाग मजदूर संघ व आदिवासी बनवासी संगठन के बैनर तले सैकड़ों आदिवासियों की उपस्थिति व राष्ट्रीय खाद आपूर्ति विभाग मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष व आदिवासी बनवासी संगठन के जिला प्रभारी के पी सिंह बुंदेला के मुख्य आतिथ्य व विशिष्ट अतिथि पूर्व सरपंच केसरी अहिरवार , खाद्य आपूर्ति विभाग मजदूर संघ के जिला मीडिया प्रभारी संदीप विश्वकर्मा की उपस्थिति में जनसभा व ब्लॉक कार्यालय का उद्घाटन का आयोजन किया गया । जिसमें जिला अध्यक्ष श्री सिंह ने राष्ट्रीय खाद आपूर्ति विभाग मजदूर संघ शाह नगर ब्लॉक कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया । तदोपरांत सैकड़ों आदिवासियों को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि आदिवासियों के साथ जिले में अन्याय अत्याचार बर्दाश्त नहीं होगा उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि शासन द्वारा जिले में 12 सौ पट्टे दिए गए हैं परंतु अभी तक संपूर्ण पट्टे आदिवासियों के हाथों में नहीं पहुंचे उन्हें तत्काल 7 दिवस के अंदर आदिवासियों तक पहुंचाएं अगर आदिवासियों को पट्टे वितरित नहीं किए गए तो उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी साथ ही उन्होंने कहा कि 13 दिसंबर 2005 के पूर्व आदिवासी बनवासी जहां काबिज है जैसे संपूती , पिपरिया 1973 से काबिज हैं उन्हें अभी तक पट्टे नहीं दिए गए ऐसे वंचितों को तत्काल पट्टे दिलाए जाने की मांग की । उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सोसायटीयों में घटिया किस्म का अनाज बांटा जा रहा है जिससे लोग बीमार पड़ रहे हैं साथ ही रोजगार गारंटी योजना के तहत जो पंचायतों में निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं उनमें भी जमकर लीपापोती हो रही है जहां कोरोनकाल में प्रवासी मजदूरों को ग्राम पंचायत में ही रोजगार देना चाहिए लेकिन पंचायतों में जमकर मशीनरी का उपयोग कर लोगों का रोजगार छीना जा रहा है । पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास के नाम पर गरीबों से 10 – 10 हजार की मांग की जा रही है जिससे गरीब वर्ग योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है । तो वहीं किसानों की बात पर उन्होंने कहा कि किसानों को इन दिनों खाद बीज यूरिया की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है अगर समय पर किसानों को खाद बीज उपलब्ध नहीं कराया गया अगर समय पर खाद बीज उपलब्ध नहीं कराया गया तो संगठन जिले भर में भीषण आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा । तत्पश्चात *पूर्व सरपंच व आदिवासी बनवासी विधानसभा प्रभारी केसरी अहिरवार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में बिना लड़ाई के बिना संघर्ष के कुछ नहीं मिलता उन्होंने जिन आदिवासियों को पट्टे प्राप्त हो गए हैं उनको उनको बधाई दी कहा कि जिन आदिवासियों को पट्टे प्राप्त नहीं हुए हैं उनके लिए निरंतर शतक लड़ाई जारी रहेगी जिले में जहां भी आदिवासियों पिछड़े दलितों के साथ अन्याय अत्याचार होगा हमारा संगठन सदैव उनके लिए तत्पर रहेगा । श्री अहिरवार ने अपील करते हुए कहा कि जिन गरीब लोगों के पास सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं पहुंच पा रहा हो जैसे ग्राम में रोजगार , पीएम आवास , या फिर योजनाओं का लाभ लेने में किसी के द्वारा पैसों की मांग की जा रही है तो आप लोग बिना डरे हम तक अपनी आवाज पहुंचाएं ताकि आपकी न्याय के लिए लड़ाई लड़कर आपको न्याय दिला सके । श्री अहिरवार ने आदिवासियों से एक और अपील की उन्होंने कहा कि हमें जीने के लिए जिस प्रकार से ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है उसी प्रकार जीवन के लिए पर्यावरण बचाने के लिए पेड़ों की आवश्यकता है उन्होंने कहा कि आप लोग पेड़ ना काटे पेड़ आपकी संपदा है ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाकर संरक्षित करें ।* इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शाह नगर के ब्लॉक अध्यक्ष आजाद खान द्वारा की गई । जिन डंमरी ग्राम के 14 आदिवासियों पट्टे मिले हैं उन्होंने मंच पर आसीन सभी अतिथियों का आम के पत्तों की माला बनाकर स्वागत किया और उन्होंने हाथ खड़े कर संगठित रहने का संकल्प लिया इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य रूप से नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह राजपूत कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष आजाद खान रम्मू आदिवासी चैन सिंह राठौर सहित आदि लोग उपस्थित रहे ।
रैपुरा में मनाई पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती तो वही अमानगंज में नियुक्ति पत्र देकर किया सम्मानित
राष्ट्रीय खाद आपूर्ति विभाग द्वारा अमानगंज व रैपुरा में भी नियुक्ति पत्र वितरणका कार्यक्रम किया गया । जिसमें अमानगंज के नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र सिंह पटेल सहित अन्य सदस्यों का नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया । तो वही रैपुरा में भी नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष स्वप्निल जैन सहित अन्य सदस्यों को नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया और पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम की चित्र पर माल्यार्पण करते हुए जयंती मनाई ।


