रूसी प्रत्यक्ष निवेश कोष (RDIF) ने 6 मई को घोषणा की कि उसने एक डोज वाली स्पूतनिक लाइट के उपयोग को अनुमति दे दी है। स्पूतनिक लाइट 80 प्रतिशत प्रभावी बताई जा रही है। आरडीआईएफ के अनुसार, रूस के गमलेया संस्थान द्वारा विकसित वैक्सीन कोविड-19 के खिलाफ 79.4 प्रतिशत प्रभावी है। स्पूतनिक लाइट की कीमत 10 डॉलर प्रति खुराक होगी और इसे निर्यात के लिए रखा गया है।

