लखीमपुर हिंसा में 8 किसानों की मौत, बोले मुख्यमंत्री बघेल : किसान का बेटा हूं किसान का दर्द समझता हूं, दुखद घड़ी में पहुचूंगा लखीमपुर

लखीमपुर खीरी:- मोदी सरकार के कृषि कानूनों के विरोध के दौरान रविवार को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में किसानों के साथ हिंसा हो गई, जिसमे 8 लोगों की मौत हो गई और 15 लोग घायल हो गए,

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज लखीमपुर खीरी पहुंचेंगे। मिली जानकारी के अनुसार लखीमपुर खीरी जिले में रविवार को कृषि कानूनों का विरोध कर रहे, किसानों पर कथित रूप से केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा ने किसानों के ऊपर गाड़ी चढ़ा दी, इसके बाद वहां हिंसा भड़क गई, और किसानों ने दोनों वाहनों में आग लगा दी।

अजय मिश्रा टेनी के बेटे की गाड़ी पर हमला कर दिया, उसके ड्राइवर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, अजय टेनी का बेटा किसी तरह जान बचाकर भागने में सफल रहा। इलाके में भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात है, मुख्यमंत्री और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ पर्यवेक्षक भूपेश बघेल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में किसानों के साथ जो व्यवहार हुआ है,

वह झमा करने योग्य नहीं है, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि किसान हूं, किसान का दर्द समझता हूं, किसान भाइयों कि इस कठिन परिस्थितियों में उनके साथ खड़े होने के लिए लखीमपुर खीरी जाऊंगा।

संपादक के बारे में

Scroll to Top