लौहपुरुष सरदार पटेल का 70वां परिनिर्वाण दिवस मनाया गया।
अखंड भारत के निर्माता एवं शिल्पकार, स्वतंत्र भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री, भारतरत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की सत्तर वें परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर जनपद के पटेल नगर स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया गया।
लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल फाउंडेशन के तत्वावधान में जनपद के पटेल नगर चौराहा स्थित सरदार बल्लभ भाई पटेल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका परिनिर्वाण दिवस मनाया गया साथ ही फाउंडेशन की तरफ से हवन यज्ञ व विचार गोष्ठी का आयोजन भी किया गया।आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए फाउंडेशन के मुख्य दृष्टि जनसेवक राजेश सिंह ने बताया कि सरदार पटेल जी का जीवन संयम, धैर्य व निष्ठा के परिचायक रहा है।
वहीं फाउंडेशन के तत्वाधान में बिंदकी कस्बे के फरीदपुर मोड़ पर सरदार पटेल जी की प्रतिमा को स्थापित किया गया। सरदार बल्लभ भाई पटेल के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल फाउंडेशन के तत्वधान में खागा कस्बे में भी सरदार पटेल जी की प्रतिमा स्थापित करने की बात कही गई। खागा कस्बे में बस स्टॉप पर स्थापित होने वाली प्रतिमा को लेकर फाउंडेशन के मुख्य ट्रस्टी राजेश सिंह ने कहां की फाउंडेशन की तरफ से बहुत जल्द खागा कस्बे में पटेल जी की प्रतिमा की स्थापना की जाएगी।
उन्होंने जनपद के पटेल नगर स्थित प्रतिमा में छतरी या शेड निर्माण के साथ 100 फीट का तिरंगा झंडा लगवाने की बात कही।
फाउंडेशन के प्रमुख सचिव एवं पूर्व जिला शासकीय अधिवक्ता गुरु प्रसाद ने कहा कि लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल जी के माता पिता जी द्वारा केवल बल्लभ भाई को जन्म दिया गया था लेकिन पटेल जी ने अपने पुरुषार्थ से लौह पुरुष व सरदार आदि उपाधियां ढेरों प्रतिमानों के साथ विभूषित किया। आज अखंड भारत की स्थिति जो दिख रही है यह सरदार बल्लभ भाई पटेल जी की देन है। इस मौके पर आचार्य कमलेश योगी, राम सिंह पटेल,जेडी पटेल, संतराम फौजी, रामसनेही, जौहर पटेल, अजय शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

