लौह पुरुष सरदार पटेल जयंती के उपलक्ष्य में ली गई राष्ट्र की एकता अखंडता और संप्रभुता की शपथ।
राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाए जाने वाले लौहपुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर जनपद के चांदपुर थाना परिसर में पुलिसकर्मियों ने सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर देश की अखंडता, एकता, संप्रभुता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए शपथ ली। सरदार बल्लभ भाई पटेल की 145 वीं जयंती के अवसर पर थाना अध्यक्ष दीनदयाल सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता, संप्रभुता और सुरक्षा, भाईचारे के लिए स्मरणीय और महत्वपूर्ण योगदान किया गया है। उन्होंने कहा कि उन्हीं के पद चिन्हों पर चलकर सभी मानव समाज को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और संप्रभुता के लिए निरंतर कार्य करते हुए अपने कर्तव्य का पालन करना चाहिए।
सभी पुलिसकर्मियों ने शपथ लेते हुए कहा कि वह राष्ट्र की एकता, अखंडता, संप्रभुता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए अपने आपको स्वयं समर्पित करते हैं। और अपने देशवासियों के बीच राष्ट्र की एकता, अखंडता,संप्रभुता, सुरक्षा, स्वतंत्रता और भाईचारा बनाए रखने के लिए संदेश फैलाने के लिए भरसक प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की दूरदर्शिता और कार्यों के प्रति निष्ठा से प्रेरित होकर मैं अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सत्य निष्ठा के साथ शपथ लेता हूं। इस मौके पर थानाध्यक्ष दीन दयाल सिंह, सब इंस्पेक्टर राजेंद्र त्रिपाठी, हरेंद्र, धीरज सिंह और सभी पुलिकर्मी मौजूद रहे।

