विद्युत विभाग की तानाशाही से, जनता परेशान, अधिकारी मौन

विद्युत विभाग की तानाशाही से, जनता परेशान, अधिकारी मौन
फतेहपुर/देवमई- विद्युत विभाग के निजी करण को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन के कारण आम जनमानस का बहुत ही बुरा हाल है। क्योंकि विद्युत विभाग निजी करण के विरोध के चलते विद्युत सप्लाई बाधित किए हुए हैं। जिससे लोगों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
आपको बता दें मामला है, फतेहपुर जनपद के विकासखंड देवमई के विद्युत उपकेंद्र देवमई का जहां पर विद्युत सप्लाई पूरे दिन बाधित रहती हैं वहीं विभाग अपनी तानाशाही के कारण सारा सारा दिन विद्युत सप्लाई बाधित किए रहता है। जिससे कि किसानों को, ग्रामीणों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
आपको बता दें विद्युत विभाग की तानाशाही से किसानों के फसल बोने के लिए देरी हो रही है वही दिन में पड़ रही गर्मी के कारण आम जनमानस का जीवन भी भारी कठिनाइयों में चल रहा है। विद्युत विभाग को इन बातों से कोई लेना देना नहीं उसे सिर्फ अपनी बात मनवाने के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार बैठा है चाहे कोई मरे या जिए उसे इस से कोई मतलब नहीं।
वही जब हमारे संवाददाता बकेवर जेई गुलाब प्रजापति या एसजीओ चौडगरा से संपर्क करना चाहते हैं। तो जेई हमारे संवाददाता का नंबर ब्लैक लिस्ट में कर देता है। दूसरी तरफ  एसजीयो चौडगरा अपना फोन स्विच ऑफ कर बैठे है ऐसे में क्या किया जा सकता है।

संपादक के बारे में

Scroll to Top