विद्युत विभाग के कर्मचारियों का हड़ताल के चलते मौजूद रही राजस्व विभाग की टीम

विद्युत विभाग के कर्मचारियों का हड़ताल के चलते मौजूद रही राजस्व विभाग की टीम

फतेहपुर जनपद के अंतर्गत आज सोमवार को भी जहानाबाद विद्युत उपखंड में विद्युत विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों की चल रही हड़ताल के चलते राजस्व विभाग से सुनील कुमार प्रथम व बृजेंद्र प्रताप सिंह यादव की मौजूदगी बिजली घर में दूसरे दिन देखने को मिली। अनेक जगहों पर बिजली तार गिरने की सूचना  व फाल्ट होने से संबंधित सूचनाओ पर बखूबी से निर्वाहन किया ।  पावर हाउस में मौजूद राजस्व विभाग की टीम को फोन कॉल द्वारा जानकारी मिली कि 11000 की लाइन का तार धान की फसल में गिर गया है जिससे बिजली सप्लाई को रोका जाए कि आगामी कोई घटना से क्षेत्र को बचाया जा सके। आज सोमवार की शाम छंगूलाल पुत्र मोहनलाल ने फोन कॉल के जरिए बताया कि कुल्लीहार की तरफ अशरफ के खेत में 11000 लाइन बिजली का कटकर कर धान की फसल पर गिर गया है बिजली सप्लाई रोकी जाए जिस पर मौजूद राजस्व विभाग की टीम ने बिजली सप्लाई को तुरंत बाधित की, जिससे आगामी घटनाओं को रोका जा सके। इसी तरह नुनारा फीडर में बीती रात कमलेश कुमार ने सूचना दी कि 11000 की लाइन का विद्युत का तार कट कर बुढवा खेत में गिर गया है जिससे सप्लाई बंद की जाए जिस से नियुक्त राजस्व विभाग की टीम ने विद्युत आपूर्ति बंद की।
  मौजूदा राजस्व विभाग की टीम ने बताया कि वर्तमान समय विद्युत कर्मचारियों का निजीकरण के चलते हड़ताल जारी है जिस पर प्रशासन द्वारा राजस्व टीम से नियुक्त लोगों को नियुक्त किया गया है जिस पर वर्तमान समय जहानाबाद के विद्युत गृह में मौजूद होकर कार्य का निर्वहन कर रहे हैं।

संपादक के बारे में

Scroll to Top