शादी के मंडप से लावा चुराकर भाग रहे व्यक्ति को महिलाओं ने पीटा

फतेहपुर– जनपद में खागा तहसील के अंतर्गत किशनंपुर थाना क्षेत्र के रमसगरा मजरे रामपुर में शादी के मण्डप से लावा चुरा कर भागने पर महिलाओं ने पीट दिया,
जानकारी के मुताबिक किशनपुर थाना क्षेत्र के रमसगरा गांव के रहने वाले श्यामसुंदर निषाद की बेटी खुशी निषाद 20 नवंबर की शादी थी घर के सारे लोग शादी समारोह में व्यस्त व्यस्त थे जिनमें उनके कई रिश्तेदार भी शामिल हुए थे उनमें से एक व्यक्ति जिसका नाम धोनी निषाद शादी के मंडप से लावा चुराकर भागने लगा महिलाओं ने जब यह देखा कि मंडप से लावा चुराकर यह व्यक्ति भाग रहा है तो महिलाओं ने उसे दौड़ाकर कुछ दूर मे पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी बीच बचाव करने आए अन्य रिश्तेदारों ने भी मिलकर पिटाई कर दी कारण पूछने पर धोनी निषाद ने बताया कि मंडप से चुराए गए लावा को किसी दवा हेतु ले जा रहा था उसने बताया कि उसे किसी तांत्रिक ने यह बताया था कि अगर किसी की शादी से आप लावा चुराकर तंत्र मंत्र के द्वारा जिसको जिस चीज की बीमारी होगी उसको खिला देंगे तो उसकी बीमारी दूर हो जाएगी जिसके बाद पीटे जाने पर धुन्नी निषाद ने किशनपुर थाने में तहरीर देते हुए चार लोगों के विरुद्ध मारपीट की धारा में मुकदमा दर्ज करवा दिया जिस पर आज दूसरे पक्ष को जब यह जानकारी मिली कि उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज है उन्होंने थाने में आकर इसकी जानकारी ली, और थाने में आकर घंटों हंगामा किया उसके बाद दूसरे पक्ष ने भी धुन्नी निषाद के विरुद्ध किशनपुर थाने में तहरीर देते हुए गलत तरीके से इल्जाम लगाने पर उनके विरुद्ध मुकदमे की तहरीर दी है

वी के द्विवेदी ब्यूरो

संपादक के बारे में

Scroll to Top