एसओजी टीम ने पकड़े चार अभियुक्त, भेजा जेल!
शाहजहांपुर एसओजी की संयुक्त टीम को मिली बडी सफलता,
उन्नाव जहरीली शराब कांड के आऱोपी को नकली शराब बनाने के आरोप मे गिरफ्तार किया है!
नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा ,भारी मात्रा मे नकली शराब, उपकरण बरामद हुए हैं पुलिस अधीक्षक एस आनंद के निर्देशानुसार जनपद मे अवैध शराब की रोकथाम व अवैध शराब की तस्करी व कारोबार करने वाले के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान मे संजय सिंह अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर के निर्देशन मे थाना कांट पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम को बडी सफलता मिली है ।
इसी क्रम मे शनिवार की सुबह संयुक्त टीम द्वारा सूचना के आधार पर ग्राम जमौर मे एफसीआई गोदाम के पास राजेश निवासी नहर कॉलोनी पुवायां रोड थाना सदर बाजार के गोदाम पर की छापेमारी मे अवैध शराब फैक्ट्री की बरामद की गयी । छापेमारी के दौरान चार अभियुक्तो को नकली शराब बनाते हुये गिरफ्तार किया गया तथा भारी मात्रा मे केमिकल, नकली शराब की छोटी बोतले, रेपर, खाली बोतले, मशीन आदि बरामद की गयी । इस सम्बन्ध मे थाना कांट पर अभियुक्तो के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है
पूछताल मे अभियुक्तो द्वारा बताया गया कि यह गोदाम दीपू पुत्र जाहर सिंह निवासी सूरजपुर थाना मूसानगर कानपुर देहात द्वारा राजेश निवासी नहर कॉलोनी पुवायां रोड थाना सदर बाजार से किराये पर लिया गया था तथा करीब डेढ माहिने से नकली शराब बनाकर उस पर कम्पनी की लेवलिंग करके बिक्री करते थे । पूछताछ के दौरान सुन्दलाल व अन्य व्यक्तियों की संलिप्ता के सम्बन्ध मे नियमानुसार विवेचना कर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी । तथा गिरफ्तार मुख्य अभियुक्त विकास गुप्ता के विरूद्ध जनपद कानपुर व उन्नाव मे कई अभियोग पंजीकृत है तथा इस अभियुक्त के विरूद्ध उन्नाव पुलिस द्वारा गैंगस्टर की कार्यवाही की जा चुकी है तथा उक्त अभियुक्त जनपद उन्नाव मे जहरीली शराब कांड मे भी संलिप्त था ।

