शोले के दिग्गज एक्टर विजू खोटे का निधन, 'शोले में 'कालिया' का निभाया था रोल

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता विजू खोटे का 78 वर्ष की आयु में हार्ट अटैक से निधन हो गया। ये जानकारी एक ट्विटर हैंडल से प्राप्त हुई ।

विजू खोते यानी कि शोले के  कालिया  ने मराठी फिल्मों के साथ-साथ अन्य भाषाओं में भी उल्लेखनीय काम किया है। विजू खोटे को फिल्म शोले में ‘कालिया’ की बेहद लोकप्रिय भूमिका के लिए जाना जाता था। उन्होंने अपने डायलॉग, ‘सरदार मैने तुम्हारे नाम किया है’ ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। 
फिल्म शोले के बाद उन्होंने आमिर खान-सलमान खान की फिल्म ‘अंदाज़ अपना अपना’ में रॉबर्ट की भूमिका निभाई थी। विजू खोटे बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने के बाद मराठी फिल्म पंथ निगेटिव रोल निभाकर यह साबित कर दिया था वह हर रोल में फिट हैं। 

संपादक के बारे में

Scroll to Top