श्रीमती लाड और तिवारी सहित बारह शिक्षक शिक्षिकाओं को दी विदाई
मध्यप्रदेश की विधानसभा पंधाना के विकासखंड छैगाँव के अधिकारी कर्मचारी शिक्षक हुये शामिल
खंड़वा सादा जीवन उच्च विचार की धनी श्रीमती सलिता लाड अपने सरल सहज ममातामयी व्यवहार से शाला परिवार में लोकप्रिय रही हैं।उनका जीवन प्रेरणादायक हैं। पूर्व प्राचार्य श्रीमती सुनीता तिवारी ने कठोर व्यवहार और अनुशासन से एक दबंग छवि बनाई जो सबको याद रहेगी। वक्ताओ ने ये विचार मगलवार को देशगाव की शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला परिसर में आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किये। मंगलवार को श्रीमती लाड सहित बारह शिक्षक शिक्षिकाओं को सेवा निवृति और स्थानातरण पर देशगाव शाला परिवार ने विदाई दी ।
देशगाव में पदस्थ रही श्रीमती सुनीता तिवारी, श्रीमती कीर्ति दुबे, श्रीमती संगीता भालसे, श्रीमती किरण करोडे,श्रीमती अर्चना पाल, श्रीमतीअनिता साँवले,श्री अनोक पाटीदार, श्री वीरेंद्र कनाडे, डा टी सी वर्मा, श्रीमनोहर अवासे और श्रीराजेंद्र राठौर, को भी शाला से विदाई दी गयी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुये देशगाव के सरपंच देवेंद्र सिंह गौड़ ने शिक्षा के क्षेत्र में विकास के लिये सदैव तैयार रहने की बात कही।
छैगाँव माखन के विकासखंड शिक्षा अधिकारी दरियवसिंह पिपलोदे, विकासखंड स्रोत समंवयक राजेश भँगाले शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय बरूर के प्रभारी प्राचार्य नितिन पाटिल, प्राचार्य सुशीला अग्रवाल, और छैगाँव माखन उत्कृष्ट विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती पाटीदार ने भी अपने विचार व्यक्त किये। निमाड़ के प्रसिद्ध कवि और लिपिक सुनील चौरे उपमन्यू ने अपने चिर परिचित अंदाज़ में काव्यमय संबोधन दिया।
देशगाव के वर्तमान प्रभारी प्राचार्य प्रीतम सिंह गौड ने स्वागत भाषण और आभार किया।
वरिष्ठ शिक्षिकाओं श्रीमती लक्ष्मी डीक्रूज और जयश्री हम्भीर ने स्वागत गीत से समा बाध दिया। संचालन शिक्षक भानुप्रकाश सिंह गौड़ ने किया।
इस अवसर पर बरूर, देशगाव, छैगाँव माखन सहित आसपास के शिक्षक शिक्षिका और कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान कोरोना संक्रमण के संबंध में सभी दिशा निर्देशों का पालन किया गया। भावुकता पूर्ण वातावरण में विदाई एवं सम्मान समारोह के बाद स्नेह भोज का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में सेवानिवृत शिक्षक शिक्षिकाओ के परिजनों को भी आमंत्रित किया गया।



