सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल हालत गंभीर सदर अस्पताल रेफर
कस्बा जहानाबाद के अमौली मार्ग रोड पर विद्युत उप केंद्र के समीप पिकअप की टक्कर से बाइक में सवार पति पत्नी गंभीर रूप से घायल राहगीरों पुलिस की मदद से एंबुलेंस से पहुंचाया गया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जहानाबाद जहां हालत चिंताजनक देख डाक्टरों ने उन्हें रेफर कर दिया जानकारी के अनुसार थाना चांदपुर के कंजहिरा निवासी राकेश कुमार अपनी पत्नी शशि को लेकर जहानाबाद से अपने गांव की तरफ जा रहे थे जैसे ही विद्युत उपकेंद्र जहानाबाद के समीप पहुंचे सामने से आ रही पिकअप ने टक्कर मार दी जिसके फलस्वरूप राकेश कुमार व उसकी पत्नी शशि गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें राहगीरों व पुलिस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां हालत चिंताजनक देख उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया।




