सर्व फॉर ह्यूमैनिटी के सदस्यों ने आठ महीने के बच्चे को रक्त देकर बचाई जान।

सर्व फॉर ह्यूमैनिटी के सदस्यों ने आठ महीने के बच्चे को रक्त देकर बचाई जान।

फतेहपुर

जनपद में सर्व फॉर ह्यूमैनिटी संगठन के सदस्य लगातार लोगो के लिए मददगार साबित हो रहे हैं। सर्व फॉर ह्यूमैनिटी के सदस्यों ने एक बार फिर आठ महीने के छोटे बच्चे को रक्त देकर जान बचाई।जिसके बाद से सभी लोगों की कामनाएं सर्व फॉर ह्यूमैनिटी के सदस्यों को मिलना शुरू हो गई है।
कस्बे के जे के उमराव चिल्ड्रेन अस्पताल में अपने आठ महीने के बच्चे का इलाज करा रहे सुनील ने बताया कि उनका बच्चा ओम की हालत बहुत नाज़ुक थी जिसे मध्य रात्रि में रक्त की बहुत जरूरत थी।तभी किसी ने यह जरूरत जिले में सामाजिक कार्यों में सक्रिय सर्व फॉर ह्यूमैनिटी संगठन के सदस्यों को दी।जिसके बाद सर्व फॉर ह्यूमैनिटी संगठन के सदस्य बुधवार रात्रि को ही सक्रिय सदस्य हाजी सिराज के नेतृत्व में सभी सदस्य तत्काल श्याम ब्लड बैंक पहुंचकर अपना रक्तदान करके बच्चे को रक्त देकर उसके जल्द ठीक होने की ईश्वर से कामना कर खुश हुए। वही आठ महीने के बच्चे ओम के पिता सुनील ने सर्व फॉर ह्यूमैनिटी को इस नेक कार्य के लिए धन्यवाद दिया। इस मौके पर सर्व फॉर ह्यूमैनिटी के सदस्य गुरमीत सिंह,हेमू,हाजी सिराज व ब्लड बैंक के प्रवीण प्रसून आदि लोग मौजूद रहे।

संपादक के बारे में

Scroll to Top