सामुदायिक शौचालयों में हो रहा पीले ईटों और घटिया सीमेंट से निर्माण

सामुदायिक शौचालय निर्माण में गुणवत्ता खराब मिली तो होगी कार्रवाई : रामशंकर खंड विकास अधिकारी! 

रिपोर्ट- आयेन्द पाल सिंह/शाहजहांपुर

 सामुदायिक शौचालयों में हो रहा पीले ईटों और  घटिया सीमेंट से निर्माण
जनपद शाहजहांपुर के कलान तहसील क्षेत्र
ग्राम पंचायत पिलुआ मे स्वच्छ भारत के तहत शासन के निर्देश पर ग्राम पंचायतों में बन रहे सामुदायिक शौचालय में ग्रामीणों ने बताया की खेल चल रहा है। निर्माण में घटिया सामान पीला ईंट  घटिया सीमेंट का इस्तेमाल किया जा रहा है।
 ग्रामीणों ने जब मीडिया से इस मामले में बातचीत मीडिया की टीम द्वारा  सामुदायिक शौचालयों की हुई पड़ताल में यह मनमानी उजागर हुई।
 घटिया निर्माण को लेकर मीडिया ने खंड विकास अधिकारी रामशंकर जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि एसडीएम से इस मामले में बात की जाएगी और मामले की जांच पड़ताल कर जैसी भी स्थिति पाई जाएगी उसमें विधिक कार्रवाई की जाएगी 
 तहसील कलान क्षेत्र के गांव पिलुआ मे  बन रहे सामुदायिक शौचालय निर्माण की जांच की जाती है या नहीं! 
 
एक तरफ स्वच्छ भारत मिशन बनाने को लेकर योगी सरकार करोड़ों रुपए खर्च कर रही है लेकिन यहां के भ्रष्ट अधिकारी ग्राम प्रधान सरकार के बताए हुए आदेशों को धूमिल करने में जुटे है ! 
खंड विकास अधिकारी रामशंकर ने बताया कि अभी इस मामले में जानकारी नहीं आई है,  इस मामले की कल मौके पर जाकर जांच पड़ताल कर विधिक कार्रवाई की जाएगी

संपादक के बारे में

Scroll to Top