सूरजपुर: लाइवलीहुड कॉलेज में कराया जाएगा निःशुल्क नर्सिंग(Nurse) प्रक्षिण,जल्द करें आवेदन सीट्स सीमित

सूरजपुर:- लाइवलीहुड कॉलेज में असिस्टेंट नर्सिंग का ट्रेनिंग प्रोग्राम चलाया जा रहा है जिसमे सूरजपुर जिले के छात्र एवं छात्राओं को प्रशिक्षित किया जाएगा यह ट्रेनिंग जिलेवार पद्धति से किया जा रहा है जिसमें केवल अपने जिले के छात्रों को चयनित किया जाएगा।
यह होगी योग्यता
सूरजपुर जिले में चल रहे जनरल ड्यूटी असिस्टेंट/असिस्टेंट नर्सिंग के लिए छात्र एवं छात्राओं की योग्यता दसवीं पास सी होगी कोई भी छात्र या छात्राएं जो दसवीं कक्षा उत्तीर्ण हो वह इस ट्रेनिंग प्रोग्राम का हिस्सा बन सकते हैं इसके लिए मिनिमम शिक्षा 12वी नहीं है इसे दसवीं के बेस पर भी किया जा सकता है।
कौन कौन कर सकता है,असिस्टेंट नर्सिंग की ट्रेनिंग

वह सभी छात्र एवं छात्राएं एवं बेरोजगार युवक युक्तियां जिनकी उम्र 18 से 60 के बीच है तथा जिन्हें अपने कौशल को और विकसित कर अपने सुनियोजित ढंग से अपने जीवन को सुदृढ़ बनाना है एवं जो मूल रूप से सूरजपुर जिले के निवासी हैं वह सभी इस ट्रेनिंग में भाग ले सकते हैं।

ट्रेनिंग के बाद कराई जाएगी प्लेसमेंट
केंद्र सरकार कि इस महत्वकांक्षी योजना में ट्रेनिंग के उपरांत छात्र छात्राओं का रोजगार प्लेसमेंट भी कराया जाएगा इस दौरान कि इन्हे विभिन्न चिकित्सा संस्थानों में प्लेसमेंट हेतु भेजा जाएगा, प्लेसमेंट के दौरान सभी छात्र एवं छात्राओं को एक अच्छी वेतनमान भी प्राप्त होगा, जिससे वह अपने भविष्य को उज्ज्वल बना सकते हैं।

रोज आकर करनी होगी ट्रेनिंग
इस ट्रेनिंग के दौरान सभी छात्र एवं छात्राओं को प्रतिदिन लाइवलीहुड कॉलेज सूरजपुर में आकर ट्रेनिंग लेना होगा इस दौरान बायोमैट्रिक अटेंडेंस एवं कक्षाओं में सीसीटीवी कैमरे के द्वारा निगरानी की जाएगी सभी छात्र एवं छात्राओं की ऑनलाइन मॉनिटरिंग भी की जाएगी।
रिपोर्ट अंकुर सिंह राणा,स्टेट हेड

संपादक के बारे में

Scroll to Top