हमीरपुर:- जिले के मौदहा कस्बे में अपने पिता के कार्यकाल में बनी सरकारी अस्पताल में पहुंच कर विधान परिषद सदस्य ने अस्पताल की सफाई व्यवस्था के लिए पचास पेटी लाईजाल और हार्पिक दिए इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डा.अनिल सचान सहित पूरा स्टाफ और अमीन संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे। मौदहा कस्बा निवासी सपा नेता और विधान परिषद सदस्य रमेश मिश्रा ने कोविड काल के दौरान अस्पताल की सफाई व्यवस्था को सुचारू रूप से अच्छी तरह से चलाने के लिए पचास पेटी हार्पिक और लाईजाल सौंपी। कार्यक्रम में सीएचसी अधीक्षक डा.अनिल सचान सहित डाक्टर अजय ने रमेश मिश्रा को फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया।
रमेश मिश्रा ने बताया कि इस अस्पताल से उनका खास लगाव है क्योंकि इस अस्पताल को उनके पिता ने अपने विधायक रहते बनवाया था जिनका उद्घाटन दिसंबर 1983ई.में गोपी नाथ दीक्षित ने किया था।साथ ही बताया कि इस कोरोना काल में जो लोग भी लगातार कामकर हमारे लिए अपना जीवन जोखिम में डाल रहे हैं हमें उनका सम्मान करना चाहिए इस दौरान डा.अनिल कुमार सचान, अमीन संघ के संदीप तिवारी, सपा नेता शादाब हुसैन बिट्टू के साथ सरकारी अस्पताल का तमाम स्टाफ मौजूद रहा।
रिपोर्ट नरेश साहू,संवाददाता

