हमीरपर/मौदहा:- प्रत्येक गाँव में नई सरकार बननी है।जिसके लिए कोविड प्रोटोकाल के तहत शपथ का आदेश जारी किया गया था, जिसे दो दिनों में अंजाम देना था जो आज पूरा हुआ, गाँव के पंचायत भवनों में आज नव निर्वाचित प्रधानों सहित सदस्यों को शपथ दिलाई गई उसी में से एक गाँव हमीरपुर जिले में मौदहा ब्लॉक क्षेत्र का गुसियारी गाँव है, जो बीते ज़माने से जल संकट से जूझता चला आया है, इस गाँव ने बीती पंचवर्षीय में कुछ उम्मीदों के बिना पर असरार अहमद की पत्नी को प्रधान चुनते हुए बम्पर जीत दिलाई थी, और अब इस साल असरार अहमद को एक बार फिर बम्पर जीत दिलाते हुए गाँव का मुखिया चुना है और गाँव की बागडोर सौंपी है, असरार अहमद ने बीते पांच वर्षों में गाँव में वाटर क्राइसिस सहित चहुमुखी विकास करने का भरसक प्रयास किया और अब जो कुछ रह गया है उसे पूरा करने की बात कह रहे हैं।
रिपोर्ट नरेश साहू,संवाददाता

