हमीरपुर में शातिर आनलाइन फ्राड़ का गिरोह गिरफ्तार

हमीरपुर में शातिर आनलाइन फ्राड़ का गिरोह गिरफ्तार

रिपोर्ट- विवेक कुमार यादव/ हमीरपुर

 दरअसल मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के कुरारा रोड के रोहन नाले के पास का है जहाँ पुलिस और स्वाट टीम को एक नीले कलर की संदिग्ध कार खड़ी दिखाई दी जिसे चेक करने के दौरान 2 लोग संदिग्ध लगे कार की तलाशी में 10 लाख से भरा बैग हुआ बरामद पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया कि वो अपने आप को प्रमोद मोदी बता कर व्हाट्सएप चैटिंग के माध्यम 10रुपये के नोट को टोकन बना कर लोगो से फ्राड करके पैसा ले लिया करते थे पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि इन्होंने कानपुर के अमित गुप्ता नाम के व्यक्ति से प्रमोद मोदी बनकर सम्पर्क किया और उसे 10 रुपये के नोट का फोटो व्हाट्सएप में भेजा और अपने सहयोगी को वही 10 रुपये का नोट देकर अमित नाम के व्यक्ति के पास भेजा अमित ने वही 10 रुपये का नोट देखकर 10 लाख रुपये दे दिए जिसके बाद आरोपी बस पकड़ कर हमीरपुर वापस आ गये और रात होने के कारण अपने बहनोई को फोनकर कार हमीरपुर मंगवाई जिसके बाद अभियुक्त गण कुरारा रोड पर रोहन नाले के पास शराब पीने गले जिसके बाद रूटीन चेकिंग में पहुँची पुलिस ने संदिग्ध अभियुक्तों को धर दबोचा।

संपादक के बारे में

Scroll to Top