16 गर्लफ्रेंड्स के शौक पूरा करने के लिए चुराईं 50 महंगी कारें

16 गर्लफ्रेंड्स के शौक पूरा करने के लिए चुराईं 50 महंगी कारें

नई दिल्ली- शहर की क्राइम ब्रांच-30 ने देश में 50 से अधिक लग्जरी कारें चुराने वाले शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। यह चोर अपनी 16 गर्लफ्रेंड्स और खुद के शौक को पूरा करने के लिए महंगी कारें चुराता था। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि अब तक उसने दिल्ली-एनसीआर और अन्य कई प्रदेशों से करीब 50 कारें चुराई हैं। इससे पहले भी वो दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है। हाल ही में वो जेल से छूट कर आया था। इसके बाद उसने सेक्टर-31 थाना क्षेत्र से एक फॉर्च्यूनर कार चुराई थी। आरोपी को क्राइम ब्रांच ने जेल भेज दिया। क्राइम ब्रांच-30 प्रभारी इंस्पेक्टर विमल ने बताया कि लग्जरी कार चोरी करने के मामले में जवाहर नगर हिसार निवासी रॉबिन उर्फ राहुल उर्फ हेमंत उर्फ जॉनी पुत्र टीटूराम को बदरपुर बॉर्डर से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने शहर के सेक्टर-31 थाना क्षेत्र से 31 अगस्त को एक फार्च्यूनर कार चुराई थी। इसके बाद से ही क्राइम ब्रांच इस मामले में एक्टिव हो गई थी। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वो पहले भी दिल्ली में गिरफ्तार हो चुका है। हाल ही में वो जेल से छूटकर बाहर आया था। इसके बाद उसने फरीदाबाद से फार्च्यूनर कार समेत गुड़गांव से जीप, गाजियाबाद से फार्च्यूनर और जोधपुर से भी फार्च्यूनर कार चोरी की थी। क्राइम ब्रांच ने आरोपी से शहर से चोरी की हुई फार्च्यूनर कार बरामद कर ली है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मार्किट से आने वाली डिमांड पर वो लग्जरी कारों पर ज्यादा हाथ साफ करता था। एक कार को खोलने में वो 10 मिनट लगाता था। ये सभी वारदातें वो सुबह के वक्त ही अंजाम देता था।

संपादक के बारे में

Scroll to Top