17 वर्षीय नाबालिक की हत्या को लेकर घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक नरेंद्र कुमार

17 वर्षीय नाबालिक  की हत्या को लेकर घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक नरेंद्र कुमार

रिपोर्ट-विवेक कुमार यादव/हमीरपुर

 मामला जनपद हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली के अंतर्गत आने वाले ग्राम धमना का है, जहां पर कल एक युवक ने एक 17 वर्षीय नाबालिग 11वीं कक्षा के छात्र की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी थी, और उसके पिता को भी कुल्हाड़ी मारकर घायल कर दिया था, जिस पर पुलिस ने पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था, और मामला पंजीकृत कर आरोपी की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है, आरोपी कल से फरार है अभी तक पुलिस उसका पता नहीं लगा पाई है, घटनास्थल पर आज पुलिस अधीक्षक नरेंद्र कुमार ने पहुंचकर वहां पर लोगों से संपर्क किया और जल्द से जल्द आरोपी को सलाखों के पीछे भेजने का आश्वासन दिया है। वहीं कोतवाली के एसएचओ को पुलिस अधीक्षक द्वारा आदेश दिया गया कि छोटे बड़े जो भी मामले कोतवाली में आए, उनको गंभीरता से लिया जाए और इतनी छूट न दी जाए की वह एक बड़ा रूप ले ले,  जितने भी अपराधी सक्रिय हैं और बाहर घूम रहे हैं,  उन सब को सलाखों के पीछे भेजने का इंतजाम किया जाए।

संपादक के बारे में

Scroll to Top