Hamirpur Breaking: दो कारें आपस में टकराई 4 लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर…

Hamirpur Breaking: हमीरपुर में हुआ भीषण सड़क हादसा ,दो कारें आपस में टकराई 4 लोगों की मौत 2 लोग गंभीर रूप से घायल..
Hamirpur: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जनपद से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है. जहां बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर दो कारों के आपस में टकरानें से चार लोगों की मौत हो गई है और दो लोग गंभीर रुप से घायल बता जा रहे हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।
 यह हादसा राठ कोतवाली क्षेत्र के जाखेड़ी गांव के पास के पास हुआ है।
मिली जानकारी के मुताबिक फतेहपुर निवासी अशीष सिंह, अंजू, दीपक सत्या मध्य प्रदेश के दतिया स्थित मां पीतांबरा पीठ के दर्शन करने बाद वापस अपने घर लौट रहे थे. जैसी ही उनकी कार बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर जखेड़ी गांव के पार पहुंची तभी अचानक सामने से तेज रफ़्तार से आ रही कार से उनकी भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी की दोनों कारों के परखच्चे उड़ गए आशीष सत्या की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अंजू व दीपक गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं. दूसरी कार में सवार रविंद्र शर्मा व उसके साथी ने भी मौके पर दम तोड़ दिया. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचीं पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
 

संपादक के बारे में

Scroll to Top