
बरेली। थाना शीशगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार रात एक महिला को 40 लीटर अवैध कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरणों सहित गिरफ्तार कर लिया। साथ ही मौके से 200 लीटर लाहन, भट्टी एवं शराब निर्माण का अन्य सामान भी बरामद किया गया है।
गिरफ्तार की गई महिला की पहचान सरोज उर्फ पनिया पत्नी नंदराम, निवासी ग्राम भिलईया, थाना बहेड़ी, हाल निवासी ग्राम बुझिया, जिला बरेली, उम्र लगभग 35 वर्ष के रूप में हुई है।
घटना की जानकारी के अनुसार, उपनिरीक्षक कृपाल सिंह अपनी टीम के साथ बजरिया चौकी क्षेत्र में रात्रि गश्त पर थे, तभी उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बुझिया में नंदराम के घर के पीछे पशु बांधने वाली जगह में उसकी पत्नी सरोज उर्फ पनिया भट्टी चलाकर अवैध कच्ची शराब बना रही है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर छापा मारा और महिला को शराब व उपकरणों सहित गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में महिला ने बताया कि वह यह काम घर खर्च चलाने के लिए करती है, और वह पढ़ी-लिखी भी नहीं है।
पुलिस द्वारा महिला के खिलाफ अपराध संख्या 210/25, धारा 60(2) आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए 10 जुलाई 2025 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम:
1. उपनिरीक्षक श्री कृपाल सिंह – थाना शीशगढ़
2. उपनिरीक्षक श्री महेन्द्र सिंह – थाना शीशगढ़
3. हेड कांस्टेबल 1129 श्री अमन कुमार – थाना शीशगढ़
4. महिला कांस्टेबल 3918 शवनम – थाना शीशगढ़
5. महिला कांस्टेबल 3621 निशा – थाना शीशगढ़
इस कार्रवाई को स्थानीय प्रशासन व ग्रामीणों द्वारा सराहा गया है।
रिपोर्ट:
ओमवीर सिंह
रिपोर्टर, इंडिपेंडेंट इंडिया न्यूज़ नेटवर्क
शीशगढ़, बरेली