CM Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर को दी करोड़ो की सौगात..

Saharanpur : प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर में 135 परियोजनाओं की सौगात दी हैं। इस दौरान उन्होंने जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश अब अपार संभावनाओं का प्रदेश हैं। पहले प्रदेश में राजनिति का अपराधीकरण किया जाता था। और अपराधियों का राजनीतिकरण होता था। अब यूपी दंगा मुक्त हो रहा हैं अपराधी भाग रहे हैं। प्रदेश में व्यापार की नई संभावनाओं को देखते हुए निवेशक भी आ रहे हैं जिससे प्रदेश में रोजगार की संभावनाएं बढ़ेगी।
सहारनपुर में सीएम योगी ने लाभार्थियों को सीएम आवास योजना के तहत चाबी सौपी। साथ ही साथ उन्होंने जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने घर घर को जोड़ने का काम किया हैं। उन्होंने कहा कि सहारनपुर में अब विकास हो रहा हैं। प्रदेश अब विकास की नई ऊंचाईयों को छु रहा हैं।
सीएम योगी ने आगे कहा कि, “यूपी अपार संभावनाओं का प्रदेश है। प्रदेश में विकास के साथ सुरक्षा भी जरुरी हैं। विकास का कोई विकल्प नहीं होता है। सहारनपुर का किसान बहुत मेहनती हैं। प्रदेश की सरकार किसानों के लिए अच्छा काम क्र रही हैं। हम जल्द ही सहारनपुर को एयर कनेक्टिविटी से जोड़ेंगे जिससे दूरदराज के क्षेत्रों में आने जाने में आसानी होगी और व्यापार के नए नए अवसर खुलेंगे।

संपादक के बारे में

Scroll to Top