
हाथरस (मुरसान): राष्ट्रीय लोकदल द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान को जिले में लगातार सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। इसी कड़ी में रविवार को विकास खंड मुरसान के ग्राम फरसौटी में आयोजित सदस्यता शिविर में 25 लोगों ने राष्ट्रीय लोकदल की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की।
यह अभियान राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के निर्देशानुसार, युवा राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिनय चौधरी एवं प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र सिंह पटेल के आवाहन पर तथा व्रज क्षेत्र अध्यक्ष उमेश चौधरी के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा है।
कैम्प का आयोजन युवा राष्ट्रीय लोकदल जिला अध्यक्ष चौधरी महीपाल सिंह की अगुवाई में रामवीर शर्मा के आवास पर किया गया। इस दौरान पार्टी की सदस्यता लेने वालों को सदस्यता बही व पटका देकर उनका स्वागत किया गया।
जिन लोगों ने ली पार्टी की सदस्यता, उनमें प्रमुख नाम:
उमाशंकर पाठक, नवल पाठक, रविन्द्र सिंह, दलवीर सिंह, चौ. हम्बीर सिंह, विष्णु तौमर, गोपाल सिंह, नीरज सिंह, मनीष शर्मा, सोनू तौमर, संजीव सिंह, अंकित शर्मा, मनोज चौधरी, देवेन्द्र सिंह, मोहित सिंह, ओमवीर सिंह, जीतू पहलवान, सनी अग्रवाल, शैलेश सिंह, अशोक कुमार, प्रशांत शर्मा, नितिन शर्मा, मूलचंद शर्मा, योगेश कुमार, सुन्दर सिंह आदि।
कार्यक्रम में मौजूद पदाधिकारी:
इस सदस्यता कार्यक्रम में कई महत्वपूर्ण पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें शामिल हैं –
कप्तान खान (जिला अध्यक्ष, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ)
इशाक भाई (वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ)
मनोज चौधरी (मुरसान वाले) (क्षेत्रीय सचिव, किसान प्रकोष्ठ)
तथा अन्य कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक
सदस्यता अभियान को मिल रहा जनसमर्थन
पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय लोकदल की नीति और विचारधारा से प्रेरित होकर ग्रामीण जनता तेजी से पार्टी से जुड़ रही है। सदस्यता अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।
रिपोर्ट
नितिन यादव जिला ब्यूरो चीफ हाथरस