रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार डंफर से कुचलकर बाइक सवार की मौत ,हमीरपुर नौबस्ता रोड में हुआ दर्दनाक हादसा
Kanpur: नौबस्ता-हमीरपुर रोड पर एसजे पुलिया के नजदीक शुक्रवार दोपहर तेज रफ्तार डंपर ने उल्टी दिशा से आ रही मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी जिससे मोटरसाइकिल सवार नीचे गिर गया, ट्रक पहिया सिर के ऊपर से निकलने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से गुस्साए ने डंपर चालक को पकड़कर बेरहमी से पीटा और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस अभी भी मरने वाले युवक की पहचान नहीं कर पाई है।

