Hamirpur News : गवाही देकर लौट रहे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Hamirpur: हमीरपुर जनपद में गवाही देकर घर लौट रहे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 30 मई 2022 की दोपहर मुख्यालय के विवेकनगर मोहल्ला में रहने वाले व कलेक्ट्रेट में बाबू के पद पर नियुक्त प्रभात तिवारी के सात वर्ष के मासूम बच्चे का अपहरण हुआ था।
अपहरणकर्ता ने एक युवक से छीने गए फ़ोन से फिरौती मांगी थी।
जब पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की, तो यह मोबाइल सदर कोतवाली के चंदुलीतीर गांव निवासी संजय (37) पुत्र भू्रा का निकला। इस पर पुलिस ने इसे पकड़कर पूछताछ कर घटना का पर्दाफाश किया था।
जब पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की, तो यह मोबाइल सदर कोतवाली के चंदुलीतीर गांव निवासी संजय (37) पुत्र भू्रा का निकला। इस पर पुलिस ने इसे पकड़कर पूछताछ कर घटना का पर्दाफाश किया था।
वहीं मोबाइल छीनने का संजय ने दो युवकों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। उसकी गुरुवार को डकैती कोर्ट में गवाही थी।
संजय के चचेरे भाई मुंशी ने बताया कि गुरुवार को संजय न्यायालय में गवाही के लिए अपनी पत्नी विष्णु कुमारी के साथ गया था।
संजय के चचेरे भाई मुंशी ने बताया कि गुरुवार को संजय न्यायालय में गवाही के लिए अपनी पत्नी विष्णु कुमारी के साथ गया था।
वहां से उसकी पत्नी कानपुर चली गई और संजय तारीख के बाद जब घर वापस लौटा, तो अचानक उसकी हालत बिगड़ गई और खून की उल्टियां शुरू हो गईं। परिजनों का आरोप है कि अपहरणकर्ताओं के पक्ष की ओर से आए लोगों द्वारा उसे कुछ खिला दिया गया। इससे उसकी हालत बिगड़ी और मौत हो गई।
आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने उसे कुछ खिलाया और फिर रुपए दिए। जिससे उसकी मौत हो गई।
कोतवाल दुर्गविजय सिंह का कहना है कि संजय की मौत के कारण पोस्टमार्टम के बाद ही सही स्थिति पता चल सकेगी। मृतक अपहरण मामले में गवाह था।
कोतवाल दुर्गविजय सिंह का कहना है कि संजय की मौत के कारण पोस्टमार्टम के बाद ही सही स्थिति पता चल सकेगी। मृतक अपहरण मामले में गवाह था।