Kanpur Breaking: बच्चों को टूर से वापस ला रही स्कूली वैन में लगी भीषण आग , वैन में सवार थे 18 बच्चे….ऐसे टला बड़ा हादसा
Kanpur : जनपद में बृहस्पतिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बच्चों और अध्यापकों को स्कूल ले जा रही वन में अचानक आग लग गई
आपको बता दें वैन में 18 बच्चे और एक अध्यापक मौजूद था। वैन में मौजूद टीचर और बच्चे ही नहीं ड्राइवर भी आग से अनजान रहा। पीछे बाइक से आ रहे दो दारोगाओं ने आग देखी तो शोर मचाया।ड्राइवर तक आवाज नहीं पहुंची तो ओवरटेक कर वैन रुकवाई। तत्काल बच्चों को बाहर निकाला गया। बच्चों के बाहर निकलते ही वैन आग का गोला बन गई।
वैन को ओवरटेक कर रोकने वाले दोनों दारोगाओं को पुलिस कमिश्नर की तरफ से इनाम की घोषणा की गई है। दोनों को 15 हजार रुपए का इनाम मिलेगा।

आर मेमोरियल जूनियर हाईस्कूल अरौल के 18 बच्चों और एक टीचर मृदुला वैन से शहर में टूर पर गई थीं। गुरुवार शाम वापस अरौल जाते समय बैरी क्रासिंग के समीप अचानक कार के पिछले हिस्से में आग लग गई। आग से ड्राइवर ही नहीं टीचर और बच्चे भी अनजान रहे और वैन दौड़ती रही।
इसी बीच बाइक से आ रहे सब-इंस्पेक्टरों ओमप्रकाश और अजीत यादव की नजर वैन में लगी आग पर पड़ी। दोनों ने शोर मचाते हुए वैन को ओवरटेक कर तत्काल किनारे रुकवाई। जल्दी जल्दी सभी बच्चों और टीचर को बाहर निकाला गया। सभी के उतरते ही आग भड़क उठी और पूरी वैन आग का गोला बन गई।
गाड़ी से भीषण लपटें उठती देख हर कोई हैरान रह गया।
तत्काल ही आसपास के खेतों पर काम कर रहे लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। जैसे बच्चों के परिजनों को घटना की जानकारी मिली वह भी मौके पर पहुंच गए।
तत्काल ही आसपास के खेतों पर काम कर रहे लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। जैसे बच्चों के परिजनों को घटना की जानकारी मिली वह भी मौके पर पहुंच गए।
बच्चों के सुरक्षित रहने से सभी ने राहत की सांस ली। यह बड़ा हादसा बचाने वाले दोनों दरोगा ओमप्रकाश और अजीत यादव को 15 हज़ार रुपए का पुरस्कार और पुलिस कमिश्नर की ओर से प्रमाण पत्र देने की घोषणा की गई।