Meerut : मेरठ में खरखौदा क्षेत्र के जमुनानगर में झुग्गी बस्ती में मंगलवार देर रात अचानक भीषण आग लग गई। लगभग 30 से 40 झुग्गियां जलकर खाक हो गई। मौके पर 7 दमकल की गाड़ी पहुंची और कई घंटों की भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
थाना खरखौदा क्षेत्र के बाईपास रोड 44वीं वाहिनी पीएसी की दीवार के पीछे जमुनानगर में झुग्गी बस्ती है, जिसमें कबाड़ उठाने वाले बंगाली परिवार रहते हैं।
मंगलवार की रात लगभग 2 से 3 बजे के बीच अचानक झुग्गियों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे क्षेत्र में अफरा तफरी सी मच गई। आग लगने की सूचना पर 112 पुलिस मौके पर पहुंची। जैसे ही सूचना दमकल विभाग को लगी, तो तुरंत ही दमकल विभाग की 7 गाड़ी मौके पर पहुंच गईं।
भारी संख्या में पुलिस बल के साथ सीओ कोतवाली अरविंद कुमार चौरसिया और सीएफओ पहुंचे। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक लगभग 30 से 40 झुग्गियों जलकर खाक हो गई थी। घटना में किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है।