Kanpur: छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर के विद्यार्थियों का प्रदर्शन लगातार उग्र होता जा रहा है ऐसे में कुलपति प्रो. विनय पाठक की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं।
अब इस लड़ाई में समाजवादी छात्र सभा भी छात्रों का सहयोग करने के लिए मैदान में कूद पड़ी है। बुधवार को कानपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.विनय पाठक का समाजवादी छात्र सभा ने पुतला फूंक कर अपना विरोध जताया।
छात्र सभा ने विश्वविद्यालय में फैले भ्रष्टाचार को लेकर पुतला फूंकते हुए कुलपति के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।

