Mathura : धड़ल्ले से चल रहा है जुएं और सट्टे का कारोबार, युवा हो रहे हैं शिकार..

Mathura: मथुरा थाना कोतवाली क्षेत्र के सौख रोड सुखदेव नगर कॉलोनी के एक मकान में जुएं और सट्टे का कारोबार फल-फूल रहा है

आपको बता दें कि पुलिस के द्वारा लगातार अपराधियों पर लगाम लगाने एवं अपराधिक घटनाओं के प्रति लगातार छापामार अभियान चलाए जा रहे हैं यहां तक कि जुआ सट्टा खेलने वालों को भी पुलिस लगातार पकड़कर कारोबार को बंद करा रही है परंतु कुछ लोग हैं कि हेरा फेरी एवं अपनी आदतों से बाज नहीं आते ऐसा ही एक मामला बीती रात संज्ञान में आया जहां सुखदेव नगर कॉलोनी के एक मकान के अंदर युवा सट्टे व जुआं खेलते हुए दिखाई दिए , बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग मकान के अंदर चौड़े मैदान में बैठकर जुआ खेल रहे थे और अपना पैसा दाव पर लगा रहे हैं| जुएं में हारे व्यक्ति ने गुस्से में वहां का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जब इस विषय में हारे हुए युवक से बात की गई तो उसने बताया कि जुएं और सट्टे का कारोबार बंद होना चाहिए क्योंकि बड़ी संख्या में आसपास के युवा यहां आकर रात्रि में 9:00 बजे बाद जुआ खेलते हैं जो कि गलत है । युवक ने कैमरे के आगे आने से मना कर दिया। 
                                       – रिर्पोट उमाशंकर शर्मा

संपादक के बारे में

Scroll to Top