Fatehpur District Hospital: जिला अस्पताल की अवस्थाओं के खिलाफ युवा विकास समिति के पदाधिकारियों ने किया प्रदर्शन

 फतेहपुर : जिला चिकित्सालय में अव्यवस्थाओं का आरोप लगाते हुए युवा विकास समिति की टीम व्यवस्थाओं के सुधार व मेडिकल सुविधाओ को दुरुस्त किये जाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठी हुई है,

शुक्रवार को फतेहपुर जिला चिकित्सालय की अव्यवस्थाओं पर असंतोष जताते हुए युवा विकास समिति के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्रा की अगुवाई में समिति के सदस्यों ने जिला अस्पताल परिसर के बाहर झंडा स्थल पर अनिश्चित कालीन धरना देते हुए अस्पताल में फैली अनियमितताओं को दुरुस्त कराये जाने की मांग किया।

समिति के सदस्यों ने जिला चिकित्सालय में डाक्टरों द्वारा बाहर की दवाइयों को लिखने पर रोक लगाने, महिला एवं पुpरुष चिकित्सालय में दलालों के प्रवेश को रोकने के लिये पहचान पत्र जारी करने, डाक्टरो व पैरामेडिकल स्टाफ के रिक्त पदों पर नियुक्ति करने व महिला चिकित्सालय में रेडियो लॉजिस्ट की नियुक्ति करते हुए अल्ट्रासाउंड संचालित किए जाने के साथ ही जनपद के सभी चिकित्सालय की समस्याओं पर नज़र रखने के लिये प्रशासन की तरफ से नोडल अधिकारी नियुक्त करने व नगर पालिका के वार्ड नम्बर 13 मूसेपुर में विद्युतिकरण काराये जाने की माँग किया।
समिति के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्रा ने बताया कि जिला चिकित्सालय की अव्यबस्थाओ को दुरुस्त नही कराया जाता तब तक उनका धरना जारी रहेगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष कंचन मिश्रा, संजय दत्त, सुशील त्रिवेदी, आफताब, अमन दीक्षित, मुकेश, नवल मिश्रा आदि रहे।

संपादक के बारे में

Scroll to Top