Bihar/Bhagalpur: बिहार के भागलपुर जनपद में मिड डे मील खाने से 250 से ज्यादा बच्चे बीमार पड़ गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार खाने में छिपकली में गिर गई थी जिससे पूरा खाना जहरीला हो गया यह घटना तब सामने आई आई जब एक छात्र, जिसने मिड डे मिल का खाना खाया था, पढ़ाई के दौरान गिर गया। जिसके बाद वो तुरंत बीमार पड़ गया। इसके बाद तो ऐसा सिलसिला शुरू हुआ कि एक के बाद एक बच्चे बीमार होने लगे।
जब ज्यादा बच्चे बीमार पड़ने लगे तो स्कूल प्रशासन ही हालत खराब हो गई और उसने पुलिस को घटना की सूचना दी। वहीं बीममार छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इन बच्चों का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आठवीं कक्षा के एक छात्र की थाली में एक मरी हुई छिपकली मिली थी। छात्र जब प्रिंसिपल के पास शिकायत करने गए तो उन्हें बताया गया कि यह बैगन है, छिपकली नहीं। छात्रों का आरोप है कि स्कूल प्रशासन ने उन्हें जबरदस्ती खाना खिलाया था।
शिक्षा विभाग ने इस मामले को संज्ञान में ले लिया है और पुलिस ने कहा कि दोषी पाए जाने पर स्कूल के प्रिंसिपल और अन्य के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
शिक्षा विभाग ने इस मामले को संज्ञान में ले लिया है और पुलिस ने कहा कि दोषी पाए जाने पर स्कूल के प्रिंसिपल और अन्य के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
अभी कुछ दिन पहले ही बिहार के भोजपुर में मिड डे मिल का खान खाने से 50 से ज्यादा बच्चे बीमार पड़ गए थे। यहां बच्चों को मिड डे मील से पहले एल्बेंडाजोल दवा नामक दवा खिलाई थी। जब बच्चों ने खाना खाया तो उन्हें उल्टी, पेट दर्द, चक्कर जैसी तकलीफें होने लगीं थीं। जिसके बाद सभी बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

