फतेहपुर : जनपद की 196 वी वर्षगांठ पर शहीद स्मारक बावनी इमली खजुहा मे युवा विकास समिति के जिला प्रवक्ता आलोक गौड़ की अगुवाई मे आयोजित कार्यक्रम मे 196 दीप जला विकास का संकल्प लिया गया।पौधरोपण कर प्रकृति से जोड़ने के साथ केक काटकर एक दूसरे का मुह मीठा कराया गया।
युवाओ ने राष्ट्रगान कर शहीदों को श्रद्धान्जलि देकर नमन किया।विचार गोष्ठी मे युवा कवि ज्ञानेंद्र प्रकाश,कुलदीप साहू ने काव्य पाठ किया।26 जनवरी तक अमर शहीद जोधा सिंह अटैया की प्रतिमा मे टीन शेड और सीडी लगाने की घोषणा की गई।कार्यक्रम का संचालन आलोक गौड़ ने किया।
मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य विक्रम सिंह,विशिष्ट अतिथि समाजसेवी लक्ष्मीचंद्र मोना ओमर,अध्यक्षता चंद्रपाल सिंह,स्वागत प्रकाशवीर आर्य ने किया।मुख्य रूप से अनुराग सिंह,राजीव मिश्रा,शिवम सिंह गौतम,श्रेयांश पांडेय,अंशुल गुप्ता,कुलदीप साहू,करन पटेल,कुलदीप चौहान,बिनोद यादव,आशीष यादव,पवन,अंशु,सतीश,निखिल,अमरदीप त्रिपाठी,नवनीत मिश्रा,रवींद्र त्रिपाठी रहे।

