T20 World Cup 2022 : एकतरफा मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 10 विकेट से हराया

T20 World Cup: एकतरफा मुकाबले में इंग्लैंड भारत को 10 विकेट से हराकर टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा
India Vs England : आज इंग्लैंड और भारत के बीच खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 के दूसरे सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड ने भारत को 10 विकेट से हराकर टी20 विश्व कप के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए थे भारत की ओर से विराट कोहली ने 40 गेंदों पर 50 और हार्दिक पांड्या ने 33 गेंदों पर शानदार 63 रनों की पारी खेली।जिसके मुकाबले में इंग्लैंड ने बिना विकेट खोए 16 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। इंग्लैंड की ओर से जॉस बटलर ने 49 गेंदों पर 80 और एलेक्स सेल ने 47 गेंदों पर 86 रन की शानदार पारी खेली ।
 

संपादक के बारे में

Scroll to Top