

स्वतंत्रता दिवस के 79वा अवसर पर भ्रष्टाचार निवारण एवं सामाजिक विकास परिषद के राष्ट्रीय उप महानिदेशक सुरजीत सिंह यादव अपने साथियों के साथ मिर्जापुर स्थित अमर शहीद नायक जयसिंह यादव के शहीद स्मारक पर पहुंचे। यहां उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया और पुष्पमालाएं अर्पित कर शहीद को नमन किया।
इस मौके पर देशभक्ति के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। उपस्थित जनों ने शहीदों के बलिदान को याद करते हुए देश की एकता और अखंडता की शपथ ली।
कार्यक्रम के बाद सुरजीत सिंह यादव के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। हाथों में तिरंगा लिए युवाओं और नागरिकों ने पूरे जोश और गर्व के साथ यात्रा में हिस्सा लिया। देशभक्ति गीतों और नारों से वातावरण भावनाओं और उत्साह से भर गया।