MLA Irfan Solanki : आगजनी मामले में सपा विधायक और उसके भाई पर मुकदमा दर्ज

Kanpur Nagar: कानपुर में महिला के घर में आगजनी के मामले में पुलिस ने सपा विधायक इरफान सोलंकी और उसके भाई रिजवान के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। कार्रवाई में लापरवाही बरतने पर थानेदार को निलंबित कर दिया गया है।
   *

कानपुर में जाजमऊ डिफेंस कॉलोनी में एक महिला के घर में आगजनी के मामले में पुलिस ने मंगलवार रात सपा विधायक इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की। केस दर्ज करने के लगभग सात घंटे बाद भारी पुलिस फोर्स ने विधायक इरफान सोलंकी के घर गिरफ्तारी के लिए दबिश दी।

संपादक के बारे में

Scroll to Top