
गोपालगंज। 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बिजईपुर प्रखंड मुख्यालय के मैदान में प्रखंड प्रमुख श्रीमती चंदा सिंह ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी गणमान्य लोगों ने मिलकर राष्ट्रीय गान गाया। इसके बाद अमर शहीदों की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार, अंचल अधिकारी वेद प्रकाश नारायण, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी बसंत कुमार, बिजईपुर थानाध्यक्ष, पुलिस पदाधिकारी, पुलिस बल, ब्लॉक के सभी पदाधिकारी-कर्मी तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
कार्यक्रम देशभक्ति के माहौल में शांतिपूर्ण एवं गरिमामय तरीके से संपन्न हुआ।
संवाददाता – मदन सेन मिश्र गोपालगंज, बिहार