Suicide Case: फंदे से लटका मिला नवविवाहिता का शव….आत्महत्या की आशंका

Banda : बांदा जनपद में छह महीने पहले ब्याही नवविवाहिता महिला का ससुराल में फंदा से शव लटका मिला। जिसमें महिला ने खुद को फांसी के फंदे से लटकाया उस समय घर में कोई नहीं था। ससुरालवालों ने आत्महत्या का कारण पता होने से इनकार किया है।इस हादसे से परिजनों में हड़कंप मच गया है।

पैलानी थाना क्षेत्र के पडो़हरा ग्राम निवासी रोशनी (20) पत्नी दीनदयाल निषाद का सोमवार देर रात घर की कोठरी में धन्नी में रस्सी के फंदा से शव लटका मिला। जब देर शाम महिला का ससुर गंगा घर पहुंचा, तो उसने शव को फंदे से लटका देखा। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। 

सूचना मिलने पर जब पुलिस घटना स्थल पर पहुंची तो परिजन से पूछताछ के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ससुरालवालों ने पुलिस को दिए प्रार्थना-पत्र में रोशनी के आत्महत्या करने की बात कही है ,और इसका कारण पता होने से इनकार किया है।
परिजनों ने बताया कि छह महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी। उसका मायका बेंदा में है। थानाध्यक्ष पैलानी नंदराम प्रजापति ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आत्महत्या का कारण पता चलेगा। लेकिन अभी तक मृतक का के मायके वालों ने थाने में कोई तहरीर नहीं दी है।

संपादक के बारे में

Scroll to Top