IBPS PO Prelims Result 2022 Declared: आईबीपीएस पीओ की प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम हुए घोषित,….

IBPS PO Prelims Result 2022 Declared: आईबीपीएस पीओ की प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम हुए घोषित,….
IBPS PO Prelims Result 2022 Declared: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO)/प्रबंधन प्रशिक्षुओं (CRP PO) की नियुक्ति के लिए आयोजित प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया  है।
जो उम्मीदवार परीक्षार्थी परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर परिणाम देख सकते हैं।

आपको बता दें कि इस भर्ती के माध्यम से 6432 पदों पर नियुक्तियां होनी है।
आईबीपीएस पीओ प्रारंभिक परीक्षा 15 अक्टूबर और 16 अक्टूबर, 2022 को आयोजित की गई थी। उम्मीदवार अपना परिणाम 9 नवंबर तक देख सकते हैं।
IBPS PO Prelims Result 2022: Direct Link Here:  
ibps.in
IBPS PO Prelims Result 2022: ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
सबसे पहले आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
होम पेज पर, ‘IBPS PO Prelims Result for CRP-PO/MTs-XII’ लिंक पर क्लिक करें।
अब यहां नया पेज पेज खुल जाएगा।
यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर और पासवर्ड या जन्म तिथि व सिक्योरिटी कोड दर्ज करें।
स्क्रीन पर आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स रिजल्ट/स्टेटस खुल जाएगा, अपना रोल नंबर चेक करें।
आगे के लिए इसे डाउनलोड करें व प्रिंटआउट लेकर अपने पास रख लें।
आपको बता दें कि जो परीक्षार्थी आईबीपीएस प्रीलिम्स परीक्षा में सफल हुए हैं, केवल वही  आईबीपीएस मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। हालांकि परीक्षा का आयोजन कब होगा इसकी अभी जानकारी नहीं है। एडमिट कार्ड जारी होने पर सभी जानकारी मिल सकेगी। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
The post IBPS PO Prelims Result 2022 Declared: इस Link से करें चेक appeared first on Independent India 

संपादक के बारे में

Scroll to Top