Fatehpur Foundation Day :10 नवम्बर को मनाया जाएगा जनपद का 196वां स्थापना दिवस

Fatehpur Foundation Day : बावन इमली मे मनाई जाएगी जनपद की 196वी वर्षगांठ


फतेहपुर :
ऐतिहासिक,पौराणिक सांस्कृतिक विरासतो को अपने आप में संजोए गंगा यमुना के बीच दो महाँनगरो के मध्य बसां जनपद फतेहपुर 196 वर्षगांठ को लेकर के बेताब है।युवा विकास समिति के जिला प्रवक्ता आलोक गौड़ ने बताया जनपद की 196 वर्षगांठ पर बावनी इमली शहीद स्मारक खजुहा में कार्यक्रम को लेकर तैयारी की जा रही है।उन्होंने कहा जिले का स्थापना दिवस हम युवाओं में वैचारिक ताकत देने का काम करता है।संचार क्रांति के युग में जिले का गौरवमयी इतिहास वैश्विक पटल पर कीर्तिमान गढें इसके प्रयास होने चाहिए।बताया 2016 में संगठन ने पहली मर्तबा  जनपद का स्थापना दिवस मनाना शुरू किया था।भावी युवा पीढ़ी अपने जनपद के ऐतिहासिक गौरवमयी इतिहास को जाने इसके लिए ऐसे आयोजन जरूरी हैं।उन्होंने बताया खजुहा बावनी इमली शहीद स्थल मे यह कार्यक्रम तीसरी मनाया जाना है।जनपद का गठन 10 नवंबर 1826 को हुआ था।इसलिए इस वर्ष 196 वीं वर्षगांठ मनाई जानी है।

संपादक के बारे में

Scroll to Top