Gang Rape : किशोरी का अपहरण कर किया दुष्कर्म

Gang Rape: किशोरी का अपहरण कर तीन युवकों ने किया सामोहिक दुष्कर्म 

फतेहपुर : प्रदेश में महिलाओं और बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं ऐसा ही एक मामला फतेहपुर जनपद के असोथर थाना क्षेत्र के एक गांव से सामने आया है जहां तीन युवकों ने अनुसूचित जाति की एक किशोरी का अपहरण करके जबरजस्ती दुष्कर्म किया। किशोरी का पिता बाहर से मंगलवार को घर लौटा और पुत्री को लेकर थाने पहुंचा। देर रात पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है।

पीड़िता के पिता ने बताया कि 16 अक्तूबर की रात करीब 10 बजे 15 वर्षीय बेटी मां के साथ कस्बे से मेला देखकर लौट रही थी। प्रताप नगर झाल के पास एक हलवाई की दुकान के पीछे किशोरी लघुशंका करने के लिए रुक गई तब तक उसकी मां आगे बढ़ गई,
इसी दौरान प्रताप नगर के तीन युवक वहां पहुंचे और किशोरी का अपहरण कर उसे एक घर में ले गए। बारी-बारी तीनों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। रात करीब दो बजे किशोरी को बेसुध हालत में एक युवक बाइक में बैठाकर गांव किनारे छोड़कर गया। इस दौरान परिवार के लोग किशोरी को ढूंढ रहे थे।
प्रभारी निरीक्षक नीरज यादव ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि यह मामला दो दिन पहले का है और एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

संपादक के बारे में

Scroll to Top